[Advertisement]
Showing posts with label IAS NOTES. Show all posts
Showing posts with label IAS NOTES. Show all posts

IAS बनना चाहते हैं तो इन 8 कामों को जरुर करें, वर्ना...

दोस्तों हमारी कोशिश है कि हम आपको मुफ्त में अच्छा से अच्छा प्रमाणिक नोट्स और मार्गदर्शन प्रदान करें. इसके लिए हम लगातार कोशिश कर रहे हैं. आप भी इस बात को अच्छी तरह से जानते होंगे कि सफल वही होता है जो रणनीति बनाकर आगे बढ़ता है. IAS का  किला फतह करना चाहते हैं तो  कुछ खास बातों को ध्यान रखना होगा. इन्हीं बातों को शिवा ठाकुर शिवा जी ने अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया है. हम उनकी वॉल से इस पोस्ट को साभार लेकर आपके सामने पेश कर रहे हैं. क्योंकि शिवा जी का ये पोस्ट पढ़ने के बाद आप समझ जाएंगे कि महंगी कोचिंग करने से कोई आईएएस नहीं बनता आईएएस बनने के लिए 8 बातों को अपनी जिंदगी में उतारना बेहद जरुरी है. शिव जी का लेख हम नीचे हू-ब-हू दे रहे हैं. आप सिर्फ इसे पढ़िए ही नहीं बल्कि इसे अपने जीवन में उतार भी लीजिए. और हां पढ़ने के साथ ही इस लेख के नीचे फेसबुक शेयर का बटन दबाना ना भूलें क्योंकि आपका एक शेयर कई छात्रों का भला कर सकता  है. और कहा भी गया है कि कर भला तो हो भला.

धन्यवाद
-----------------------------------------------------------------------------------------
शिवा ठाकुर जी का लेख हू-ब-हू पढ़िए.

अगर आप सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो एग्जाम क्लियर करने के लिए आपको कोचिंग की जरूरत नहीं है. आप चाहें तो सेल्फ असेस्मेंट से भी एग्जाम क्लियर कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि एक रणनीति बनाएं उसी के अनुसार अपनी तैयारी करें.खासकर समय की कमी को देखते हुए सवालों को हल करने की प्रैक्टिस करें. ऐसे ही कुछ टिप्स जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे.


1.इकोलॉजी, एंवायरमेंट, आर्ट और कल्चर पर करना होगा फोकस: कैंडिडेट्स को इकोलॉजी, एंवायरमेंट, आर्ट और कल्चर पर फोकस करना होगा. इन सभी टॉपिक्स की अच्छे से तैयारी करनी होगी खासकर इनकी स्टडी के लिए ऐसे नोट्स बनाएं जिनमें विषय को विस्तार से समझाया गया हो.


2.सही किताबों का करें चयन: कई किताबों को पढ़ने से अच्छा है एक ऐसी क्व़ॉलिटी की किताब पढ़ें जिससे आपके बेसिक कॉंन्सेप्ट क्लियर हो जाएं.


3. नोट्स की लें मदद: टॉपिक्स की अच्छे तरीके से पढ़ाई के लिए जरूरी है कि आप उससे जुड़े नोट्स बनाएं.नोट्स की मदद से आप सिलेबस को एक नजर में रिवाइज कर सकते हैं.


4.मॉक टेस्ट पेपर से करें तैयारी: स्टूडेंट्स मॉक टेस्ट पेपर और पिछले सालों के पेपर्स से से तैयारी कर सकते हैं. मॉक टेस्ट से तैयारी कर आप अपनी स्पीड तो बढ़ा ही सकते हैं बल्कि इसकी मदद से सवालों को जल्दी हल करने की समझ भी बढ़ती है.


5.अपने बेसिक रखें क्लियर: कैंडिडेट्स को बदले हुए पैटर्न के अनुसार अपने बेसिक क्लियर करने होंगे. सिविल सर्विस प्री एग्जाम के लिए काफी कम महीने बचे हैं इसलिए कैंडिडेट्स को बेसिक पर काफी मेहनत करनी होगी.


6.नियमित रूप से पढ़ें अखबार: उम्मीदवारों को एग्जाम में सक्सेस पाने के लिए अच्छे से और रोजाना 2-3 अखबार को पढ़ना चाहिए. अखबार से देश-दुनिया, खेल, सिनेमा जगत की जानकारी तो मिलती ही है साथ ही संपादकीय से अधिकतर विषयों के बारे में विस्तार से पता चलता है.


7.एनसीईआरटी की किताबों को जरूर पढ़ें: सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेट्स को एनसीईआरटी की किताबें जरूर पढ़नी चाहिए. आप इन किताबों से शॉर्ट नोट्स भी बना सकते हैं.


8.रटने से अच्छा है विषय को समझें: अगर आप किसी विषय को रट रहे हैं तो आप कुछ समय बाद भूल जाएंगे इसलिए घटनाओं के विश्लेषण करने की आदत डालें. इससे आप उसे हमेशा याद रखेंगें. इसके लिए आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं और घटनाओं के आगे और पीछे के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर विश्लेषण कर सकते हैं.


अगर ये लेख आपको पसंद आया हो तो नीचे फेसबुक शेयर का बटन जरुर दबाएं.

गबज का फॉर्मूला, कंफ्यूजन में सवाल नहीं होंगे गलत

हर परीक्षा में राज्यों के नृत्यों से जुडे सवाल आते हैं. इन सवालों में कुछ सवाल ऐसे हैं जो अक्सर कंफ्यूजन की वजह से गलत हो जाते हैं. लेकिन अगर आप नीचे लिखें इन ट्रिक को दिमाग में फिट कर लें तो आगे से आपके ये सवाल गलत नहीं होंगे. 
---------------------------------------------
  • करेले की कथा = केरल = कथकली
  • पंजे में भांग डालो = पंजाब = भांगड़ा
  • राजा तुम घूमो = राजस्थान = घूमर
  • असम कि बहू = असम = बिहू
  • अरुण का मुखौटा = अरुणाचल = मुखौटा
  • गुजर गई गरीबी = गुजरात = गरबा
  • झाड़ू में छाऊ = झारखण्ड = छऊ
  • UK में गढ़वा = उत्तराखंड = गढ़वाली
  • अंधेरे में खाई कच्ची पूरी=आंध्र प्रदेश = कचीपूडी
  • छतरी में गाड़ी = छत्तीसगढ़ = गाडी
  • हिम्मत की धमाल = हिमाचल = धमाल
  • गोवा की मंडी = गोवा = मंडी
  • बंगले कि काठी = पश्चिम बंगाल = काठी
  • मेघ लाओ = मेघालय = लावणी
  • नाग की चोंच = नागालैंड = चोंग
  • उड़ी बाबा उड़ीं बाबा = उड़ीसा = ओड़िसी
  • कान (कर्ण) में करो यक्ष ज्ञान = कर्नाटक = यक्ष ज्ञान
  • जम्मुरा = जम्मू कश्मीर = राउफ
  • तुम मिले भरत = तमिलनाडु = भरतनाट्यम
  • उत्तर की रास = उत्तर प्रदेश = रासलीला
NOTE:-अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई हो तो नीचे फेसबुक शेयर का बटन जरूर दबाएं.
PCS बनने के लिए जरुर पढ़ें...CLICK HERE



सलेक्शन के लिए इन सवालों को आज ही रट लें

IMP QUESTION & ANSWER FOR ALL EXAM-2016
NO
  QUESTION
ANSWER
1
कोयला उत्पादन में अग्रणी राज्य
छत्तीसगढ़
2
चीनी उत्पादन में अग्रणी राज्य
उत्तर प्रदेश
3
गेहूँ का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य
उत्तर प्रदेश
4
गेहूँ उत्पादकता में अग्रणी राज्य
पंजाब
5
दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य
उत्तर प्रदेश
6
जूट का सर्वाधिक क्षेत्रफल
पश्चिम बंगाल
7.
मत्स्य पालन में अग्रणी राज्य
पश्चिम बंगाल
8.
सब्जी उत्पादन में अग्रणी राज्य
पश्चिम बंगाल
9.
पवन ऊर्जा उत्पादन में सबसे आगे?
तमिलनाडु
10
कपास उत्पादन में प्रथम राज्य कौन है?
गुजरात
NOTE:-अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो नीचे फेसबुक शेयर का बटन जरुर दबाएं. 

करेंट अफेयर्स के ये 10 सवाल जरुर तैयार कर लें

IMP QUESTION & ANSWER FOR    EXAM-2016
NO
  QUESTION
ANSWER
1
21वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कहां होगा?
ऑस्ट्रेलिया (गोल्ड कोस्टसिटी) 2018
2
36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहां होना है?
गोवा (2016)
3
55वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप कहां संपन्न हुई?
पश्चिम बंगाल
(कोलकाता)
4
नवंबर 2015 में श्रीलंका दौरे में वनडे मैचों के लिए किसे प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया?
रविचंद्रन अश्विन
5
जुलाई 2015 के जिम्बॉम्वे दौरे में वनडे मैचों में किसे प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया?
अंबाती रायडु (भारत)
6
जून 2015 में बांग्लादेश के दौरे में वन डे मैचों में किसे प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया?
मुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश)
7.
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप-2015 का आयोजन कहां हुआ?
इंडोनेशिया (जकार्ता)
8.
IPL-8 की विजेटा टीम कौन है?
मुंबई इंडियंस
(रोहित शर्मा)
9.
IPL-8 का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (कोलकाता)?
आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज)
10
विश्व कप क्रिकेट-2015 की विजेता टीम?
ऑस्ट्रेलिया

 

 NOTE:-अगर पोस्ट पसंद आई हो तो नीचे फेसबुक शेयर का बटन जरुर दबाएं




परीक्षा के लिए करंट अफेयर्स के ये सवाल V. IMP हैं

IMP QUESTION & ANSWER FOR     EXAM-2016
NO
  QUESTION
ANSWER
1
12वां ICC एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप कहां होगा
इंग्लैंड
(2019)
2
13वां ICC एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप कहां होगा?
भारत
(2023)
3
6वां ICC 20-20 विश्व कप कहां होगा?
भारत
(2016)
4
14वां पुरूष हॉकी विश्व कप कहां होगा?
भारत
(2018)
5
14वां महिला हॉकी विश्व कप कहां होगा?
लंदन
(2018)
6
21वां फीफा फुटबॉल विश्व कप कहां होगा?
रूस
(2018)
7.
22वां फीफा फुटबॉल विश्वकप कहां होगा?
कतर
(2022)
8.
31वें ओलंपिक खेल का आयोजन कहां होगा?
रिडो डी जनेरो (ब्राजील)
2016
9.
32वें ओलंपिक खेलों का आयोजन कहां होगा?
जापान (टोक्यो)
2020
10
18वें एशियाई खेलों का आयोजन कहां होगा?
इंडोनेशिया (जकार्ता)
2018


 

NOTE:-अगर पोस्ट पसंद आई हो तो नीचे फेसबुक शेयर का बटन जरुर दबाएं

विज्ञापन

Comments system