[Advertisement]

धुआँधार प्रपात

[Advertisement]
[Advertisement]
मध्य प्रदेश के जबलपुर के निकट स्थित एक बहुत ही सुन्दर जल प्रपात है। भेड़ाघाट में जब नर्मदा नदी की ऊपरी धारा विश्व प्रसिद्ध संगमरमर के पत्थरों पर गिरती है, तो जल की सूक्ष्म बूँदों से एक धुएँ जैसा झरना बन जाता है, इसी कारण से इसका का नाम 'धुआंधार प्रपात' रखा गया है।
यह प्रपात नर्मदा नदी का जल प्रपात है, जो जबलपुर से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घुआंधार प्रपात अपनी शांति और सुन्दर दृश्यावली से पर्यटकों का मन मोह लेता है। इसका जल लगभग 95 मीटर की ऊँचाई से गिरता है। यहाँ से जल गिरने की गति बहुत ही तेज़ है। इस प्रपात की गर्जना दूर-दूर तक सुनी जा सकती है। इस आकर्षक जल प्रपात में जल की नन्हीं बूँदें बिखरकर धुँए का दृश्य बना देती हैं। इसलिए इसे 'धुँआधार प्रपात' के नाम से जाना जाता है।
SHARE

0 comments:

Post a Comment

विज्ञापन

Comments system